उधारी में दिए स्र्पये मांगने पर राजमिस्त्री की पिटाई

बिलासपुर 05 अक्टूबर (वेदांत समाचार) ।  मंगला के दीनदयाल कॉलोनी में उधारी में दिए रकम को वापस मांगने पर युवकों ने राजमिस्त्री की पिटाई कर दी। मारपीट से आहत राजमिस्त्री उपचार के लिए 20 दिनों तक अलग-अलग अस्पताल में भर्ती रहा। उपचार के बाद उसने सिविल लाइन थाने में इसकी श्ािकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।मंगला के दीनदयाल कॉलोनी तालाब के पास रहने वाले माखन कुमार रजक राजमिस्त्री हैं। 13 सितंबर की शाम सात बजे वे घर से गुटखा लेने के लिए गए थे।पान दुकान के पास मोहल्ले में रहने वाले माधव शर्मा और अर्जुन झारिया मिल गए। माखन ने उन्हें दो-दो सौ स्र्पये उधार दिए थे।

रकम की जरूरत होने पर उन्होंने दोनों से अपने स्र्पये वापस मांगे। इससे दोनों ने उनसे गाली-गलौज श्ाुस्र् कर दी। साथ ही स्र्पये वापस लौटाने से मना कर दिया। इसका विरोध करने पर अर्जुन और माधव ने उनकी पिटाई कर दी। इस बीच माधव ने बांस के डंडे से उनके पैर में कई बार मारा। घटना की जानकारी होने पर उनके पिता विश्वनाथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने अपने बेटे का किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद आहत को उपचार के लिए सिम्स लेकर गए। सिम्स में उपचार के बाद वे घर लौट आए। दूसरे दिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद उन्होंने सोमवार को मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।