कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला किया है

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस हिरासत में 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी है। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला किया है। उन्होंने लिखा- नरेन्द्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है।

आपको बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं।