Vedant Samachar

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर सहित जिलाप्रशासन ने किया श्रद्वा सुमन अर्पित

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरिया 03 अक्टूबर । पूरा देश 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद करने के साथ उनके सपनो का भारत बनाने का संकल्प भी लिया। इसी कड़ी में आज कलेक्टरेट परिसर बैकुंठपुर में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने महात्मा गांधी को याद की और उन्हें नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कलेक्टर त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए जिले वासियों तथा अधिकारियों, कर्मचारियों से साल में 100 घंटे श्रमदान करने व स्वच्छता ही सेवा का संकल्प लेने की आव्हान की। कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा बापू सदैव अहिंसा, करुणा, प्रेम, त्याग और सद्भाव के लिए जीया साथ ही उन्होंने स्वयं, घर व परिसर को स्वच्छ रखने के हिमायती थे। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वच्छता रखने का संकल्प लिया।

Share This Article