कोरबा,02 अक्टूबर 2025। नवरात्रि के पावन अवसर पर नवमी के दिन बस स्टैंड हरदीबाजार स्थित दुर्गा पंडाल में हवन पूजन और श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सचिव विनय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
हवन पूजन के पश्चात 9 कन्याओं को सम्मानित करते हुए कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर आचार्य हीरालाल पांडेय, सुरेंद्र राठौर, सुर्या यादव, दुर्गेश डिक्सेना, पंकज धुरवा, बजरंग यादव, नरेंद्र अहीर, तरुण डिक्सेना, रमेश राठौर, जयप्रकाश राठौर, वीरेंद्र पटेल, यशवंत राठौर, डॉ. गणेश प्रभुवा, देवेश शर्मा, राजू गुप्ता, बंटी राठौर, पंडा रमेश दास महंत, आनंद सिंह, महावीर डिक्सेना, हेम साहू, रामलाल प्रजापति, यक्ष आदित्य, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, किशोर यादव, कांति राठौर, राजू राठौर, राहुल यादव, रमेश प्रजापति, आकाश जायसवाल, समीर जायसवाल, धनंजय धुरवा, बॉबी राठौर, संजय राठौर, चंदराम यादव, आसुतोष बंजारे, बबला मरकाम, विकास कंवर, प्रताप कंवर, परमेश्वर निर्मलकर, विकास राठौर, प्रवीण गुरुद्वान, राहुल डिक्सेना, विक्की यादव, राहुल राठौर, शिवम जायसवाल, शिवा राठौर, वैभव राठौर, राहुल प्रजापति और बाबा यादव सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। समिति द्वारा आयोजित यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा।



