Vedant Samachar

उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर में देखेंगे एयर शो…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर ,05नवंबर (वेदांत समाचार) । देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का कल रात स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का स्वागत किया।

बता दें कि उपराष्‍ट्रपति आज नवा रायपुर के सेंध झील में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम द्वारा आयोजित एयर शो का अवलोकन करेंगे। बाद में वे राजनांदगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राधाकृष्णन नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेकर अपनी यात्रा का समापन करेंगे।

Share This Article