BREAKING NEWS:होली में MP UP और बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन….

मध्य प्रदेश ,06मार्च 2025 : होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के लोगों को स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। रेलवे ने गोंदिया से बिहार और पटना तक तीन स्पेशल ट्रेने चलाई हैं। ये ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े स्टेशन को जोड़ते हुए निकलेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने ये फैसला हर साल की तरह इस बार भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। एसईसीआर होली के पर्व के अवसर पर गोंदिया से छपरा और पटना जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेनों चलाएगी।

इन निर्णय से होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। वहीं यात्रियों को भी वेटिंग से निदान मिलने के साथ ही आरामदायक यात्रा मिल सकेगी। रेलवे ने इन तीनों स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक यात्री अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।

होली स्पेशल ट्रेन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए रेलवे ने अपनी वेबसाइट में जानकारी दे दी है। यात्री ट्रेन और यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

चलाई जा रही ये स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल
गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल
गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया (दो फेरे के लिए) होली स्पेशल
गोंदिया छपरा गोंदिया एक्सप्रेस की टाइमिंग

गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल एक फेरे के लिए चलाई जा रही है। 08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल गोंदिया से 12 मार्च 2025 को शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़ शाम 6:16 बजे, राजनांदगांव शाम 6:40 बजे, दुर्ग रात 7:20 बजे, रायपुर रात 8:05 बजे, भाटापारा रात 8:58 बजे, उसलापुर रात 10:30 बजे और पेंड्रा रोड रात 11:56 बजे पहुंचेगी।

इसी तहर मध्य प्रदेश के स्टेशनों में अनूपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे) और सतना (सुबह 7:10 बजे) पहुंचेगी।

उत्तर प्रदेश के स्टेशन प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी ।

इसी तरह 08864 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल छपरा से 13 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे) पहुंचेगी। ये ट्रेन गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।

गोंदिया-छपरा-गोंदिया एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया एक्सप्रेस होली स्पेशल भी एक फेरे के लिए चलाई जाएगी । इसमें गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल गोंदिया से 11 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे छूटेगी। इसके बाद डोंगरगढ़ (शाम 6:16 बजे), राजनांदगांव (शाम 6:40 बजे), दुर्ग (रात्रि 7:20 बजे), रायपुर (रात्रि 8:05 बजे), भाटापारा (रात्रि 8:58 बजे), उसलापुर (रात्रि 10:30 बजे), पेंड्रा रोड (रात्रि 11:56 बजे), अनुपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे), मैहर (सुबह 6:38 बजे), सतना (सुबह 7:10 बजे), मानिकपुर (सुबह 9:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), चुनार (सुबह 11:30 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08896 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल छपरा से 12 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे), गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), चुनार (रात्रि 2:48 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), मानिकपुर (सुबह 6:38 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), मैहर (सुबह 9:18 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।

गोंदिया पटना गोंदिया होली स्पेशल

गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया स्पेशल ट्रेन दो फेरे के लिए चलाई जाएगी। इसमें 08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल गोंदिया से 11 एवं 12 मार्च, 2025 को सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और डोंगरगढ़ (दोपहर 12:16 बजे), राजनांदगांव (दोपहर 12:40 बजे), दुर्ग (दोपहर 1:20 बजे), रायपुर (दोपहर 2:00 बजे), भाटापारा (दोपहर 2:55 बजे), बिलासपुर (शाम 3:55 बजे), चांपा (शाम 4:55 बजे), रायगढ़ (शाम 6:35 बजे), झारसुगुड़ा (रात्रि 8:30 बजे), राउरकेला (रात्रि 10:15 बजे), हटिया (रात्रि 1:30 बजे), रांची (रात्रि 1:50 बजे), मूरी (सुबह 3:00 बजे), बोकारो (सुबह 4:00 बजे), गोमो (सुबह 4:50 बजे), कोडरमा (सुबह 6:05 बजे), गया (सुबह 7:50 बजे), जहानाबाद (सुबह 9:20 बजे) होते हुए सुबह 11:00 बजे पटना पहुंचेगी ।

इसी तरह गाड़ी संख्या 08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल पटना से 13 एवं 14 मार्च, 2025 को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और जहानाबाद (दोपहर 1:20 बजे), गया (दोपहर 2:20 बजे), कोडरमा (शाम 4:00 बजे), गोमो (शाम 6:00 बजे), बोकारो (शाम 7:00 बजे), मूरी (रात्रि 8:10 बजे), रांची (रात्रि 9:30 बजे), हटिया (रात्रि 9:50 बजे), राउरकेला (रात्रि 1:00 बजे), झारसुगुड़ा (सुबह 4:00 बजे), रायगढ़ (सुबह 4:52 बजे), चांपा (सुबह 6:00 बजे), बिलासपुर (सुबह 7:10 बजे), भाटापारा (सुबह 8:15 बजे), रायपुर (सुबह 10:15 बजे), दुर्ग (दोपहर 12:20 बजे), राजनांदगांव (दोपहर 12:46 बजे), डोंगरगढ़ (दोपहर 1:11 बजे) होते हुए दोपहर 2:30 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।