Vedant Samachar

RSS 100 YRS: शताब्दी समारोह में PM Modi ने लॉन्च किया सिक्का-डाक टिकट, बोले- ‘संघ में खुद को तपाना पड़ता है’

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,01अक्टूबर :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है। महानवमी के मौके पर दिल्ली में संघ का शताब्दी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए हैं।

डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने संघ का विशेष सिक्का और डाक टिकट लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने आरएसएस की तारीफ करते हुए कहा कि देश की तरक्की और एकता में 100 सालों में इस संस्था ने महान काम किया है।

संघ की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘संघ खुद तपता है, दूसरों को भी तपाता है। संघ के बारे में कहां जाता है कि इसमे सामान्य लोग मिलकर असमान्य काम करते हैं।’ बता दें कि सक्रिय राजनीति में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी संघ से जुड़े रह चुके हैं। उन्होंने कई सालों तक संघ प्रचारक के तौर पर काम किया है।

पीएम मोदी ने बांधे तारीफों के पुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ की तारीफ करते हुए कहा, ‘संघ शाखा मैदान एक ऐसी प्रेरणा भूमि है, जहां से अहं (मैं) से वयम (हम सब) की यात्रा शुरू होती है। शाखाओं में शारीरिक मानसिक विकास होता है। संघ को विश्व का सबसे बड़ा एनजीओ कह सकते हैं। 100 सालों के सफर में इस देश ने कितने ही उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन स्वयंसेवकों का उत्साह और कर्मठ भाव राष्ट्र सेवा के लिए लगातार बना रहा। संघ में मैं नहीं हम का भाव प्रभावी होता है और यही राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी है।’

PM Modi ने संघ को बताया देश की एकता का सूत्रधार

पीएम मोदी ने आरएसएस के मानवीय कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कहीं भी आपदा आई हो या कोई बड़ी विभीषिका हो, संघ के कार्यकर्ता तत्परता से सेवा भाव में जुटे नजर आते हैं। बता दें कि संघ की स्थापना साल 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी। संघ का उद्देश्य सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना तय किया गया था।

हर साल दशहरा के दिन संघ में शस्त्र पूजा होती है और इस दिन RSS का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार संघ के 100 साल पूरे हो रहे हैं और इस मौके पर देश-विदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Share This Article