Vedant Samachar

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की कार ट्रक से टकराई…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,01अक्टूबर (वेदांत समाचार) । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार बुधवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त मंत्री खुद वाहन में मौजूद थे। अच्छी खबर यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना के तुरंत बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। कार को मामूली नुकसान हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

जन्मदिन पर हादसा, समर्थकों में चिंता
आज मंत्री जायसवाल का जन्मदिन भी है। ऐसे दिन हुए इस हादसे की खबर फैलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि मंत्री के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद सभी ने राहत की सांस ली और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दीं।

Share This Article