Vedant Samachar

बड़ी खबर : मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में एडमिट, तेज बुखार और पैर में दर्द से पीड़ित

Vedant samachar
2 Min Read

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बुखार हुआ था और पैर में दर्द की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एम.एस रमैया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खरगे को मंगलवार रात को अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल वह भर्ती ही हैं और उनका इलाज चल रहा है। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि वह सही हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें तेज बुखार की शिकायत थी और इसके बाद ही एडमिट कराया गया।

खरगे को 7 अक्तूबर को नागालैंड के कोहिमा जाना है और वहां वह एक रैली को भी संबोधित करने वाले हैं। लोकसभा सांसद और नागालैंड कांग्रेस के अध्यक्ष सुपोंगमेरेन जमीर ने बताया कि इस रैली में कम से कम 10 हजार लोग जुटने वाले हैं। इस रैली को सेफ डेमोक्रेसी का नाम दिया गया है। इस रैली में बेरोजगारी, रोड कनेक्टिविटी और गुड गवर्नेंस के मुद्दों को उठाया जाएगा। इस रैली के बाद मल्लिकार्जुन खरगे की जिला स्तरीय नेताओं से भी बैठकें होंगी। इस मीटिंग्स में तय किया जाएगा कि कैसे कांग्रेस के संगठन को मजबूत किया जाए।

मल्लिकार्जुन खरगे के साथ केसी वेणुगोपाल समेत कई और सीनियर नेता भी नागालैंड जाएंगे।

Share This Article