नई दिल्ली: देश के सर्राफा बाजार में आज की सुबह निवेशकों के लिए चौंकाने वाली रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में अप्रत्याशित तेजी देखने को मिली। जहां सोने ने अब तक का उच्चतम स्तर छू लिया, वहीं चांदी ने भी नया रिकॉर्ड बना डाला। एमसीएक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह 10:14 बजे दिसंबर डिलीवरी के सोने का भाव 1% की मजबूती के साथ ₹1,17,502 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। इसके साथ ही चांदी ने भी 0.65% की छलांग लगाकर ₹1,44,030 प्रति किलोग्राम का स्तर पार कर लिया।
बड़े शहरों में सोने की ताजा कीमतें
देश के विभिन्न प्रमुख महानगरों में भी आज सोने की खुदरा कीमतों में हलचल देखने को मिली। Goodreturns के आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर को शहरवार रेट्स इस प्रकार रहे:
दिल्ली
24 कैरेट सोना: ₹11,846 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹10,860 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹8,883 प्रति ग्राम
मुंबई
24 कैरेट: ₹11,831 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹10,845 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹8,873 प्रति ग्राम
कोलकाता
24 कैरेट: ₹11,831 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹10,845 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹8,767 प्रति ग्राम
चेन्नई
24 कैरेट: ₹11,848 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹10,860 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹8,990 प्रति ग्राम
निवेशकों के लिए संकेत
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, कमजोर डॉलर और केंद्रीय बैंकों की नीतियों की वजह से कीमती धातुओं में यह उछाल देखा जा रहा है। साथ ही, त्योहारी सीज़न की शुरुआत से घरेलू डिमांड में तेजी भी कीमतों को सपोर्ट कर रही है।



