Vedant Samachar

Sex Racket : मुंबई में देह व्यापार का भांडाफोड़, युवकों के साथ संदिग्ध हालत में मिली गुजरात, बंगाल और उत्तर प्रदेश से आई युवतियां

Vedant samachar
1 Min Read

मुंबई:नवी मुंबई के एक स्पा में संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने वहां से 15 महिलाओं को बचाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्पा के मालिक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने जानकारी मिलने पर 27 सितंबर को बेलापुर इलाके में स्थित स्पा में एक नकली ग्राहक भेजा और बाद में स्पा में छापा मारा। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि छापेमारी के दौरान 15 महिलाओं को बचाया गया जिनमें से एक नेपाल की और अन्य महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात की रहने वाली हैं।स्पा मालिक (32) और एक कर्मचारी (42) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article