मुंबई : अमेजन एमएक्स प्लेयर का रियलिटी शो राइज एंड फॉल काफी चर्चा में बना हुआ है, शो का फॉर्मेट भी बाकी शो से बिल्कुल अलग है. इस शो को अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं. राइज एंड फॉल में टीवी और सोशल मीडिया के जाने माने चेहरे कंटेस्टेंट्स के तौर पर शामिल हुए हैं, जिनमें से एक नाम धनश्री वर्मा का भी है. शो के दौरान पवन सिंह के नाम को लेकर भी धनश्री ने सुर्खियां बटोरी थीं, साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर वो लोगों के बीच बातचीत का टॉपिक बनी हुई हैं.
कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की पर्सनल लाइफ की चर्चा राइज एंड फॉल में काफी होती रहती है. हालांकि, धनश्री ने युजवेंद्र चहल का बिना नाम लिए कई बार अपने पुराने रिश्ते के बारे में सफाई दी है. लेकिन, हाल ही में अपने साथी से बात करते हुए धनश्री ने चहल के साथ शादी टूटने की वजह का भी खुलासा किया है. उन्होंने ये भी बताया कि शादी के 1 साल के अंदर ही उन्हें पता चल गया था कि ये रिश्ता नहीं चल सकता.
ये भी पढ़ें : शोरूम में काम करते वक्त 11 केवी तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
दूसरे ही महीने धोखा दिया
शो के लेटेस्ट एपिसोड में धनश्री और कुब्रा बात करते हुए नजर आती हैं. उस दौरान कुब्रा धनश्री से पूछती हैं, “आपको अपने रिश्ते में कब लगा कि ये चल नहीं सकता.” इस पर जवाब देते हुए धनश्री ने कहा, “शादी के 1 साल में ही पता लग गया था और मैंने तो उन्हें शादी के दूसरे ही महीने पकड़ा था.” हालांकि, धनश्री ने पूरी बात नहीं की, लेकिन उनकी बात इस ओर इशारा करती है कि चहल ने धनश्री को शादी के दूसरे ही महीने धोखा दिया था, जो तलाक की बड़ी वजह है.
2020 में की थी शादी
धनश्री ने इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से साल 2020 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 6 महीने तक डेट किया था. हालांकि, इस साल की शुरुआत में दोनों ऑफिशियल तौर पर अलग हो गए. राइज एंड फॉल में धनश्री ने अपने रिश्ते को लेकर कई बार बात की है. उन्होंने ये भी क्लियर किया है कि ये तलाक दोनों की मर्जी से हुआ था, इसके साथ ही उन्होंने एलिमनी की अफवाहों पर थी फुलस्टॉप लगा दिया.



