Vedant Samachar

बैटरी बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाए धुएं के बादल, दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटी

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,28 सितम्बर (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, खमतराई थाना क्षेत्र स्थित बग्गा मशीनरी के बगल में बैटरी फैक्ट्री में आग लग गई है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। पुलिस भी आसपास से लोगों को दूर कर रही है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि आसपास के इलाकों से काले धुएं का गुबार आसमान में साफ देखा जा सकता है।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं, वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली करवा रही है। फैक्ट्री में मौजूद रसायनों की ज्वलनशीलता को देखते हुए आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को गर्म लोहा गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। इनमें 2 मैंनेजर भी शामिल है। वहीं GM घायल समेत 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान हादसा हुआ। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 घायलों से वे मिले, वे अब ठीक हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं।

Share This Article