Vedant Samachar

हमलावरों ने 22 वर्षीय युवक को चाकू मार कर उतारा मौत के घाट, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Vedant Samachar
2 Min Read

हरियाणा,28 सितम्बर : शनिवार रात करीब 9 बजे रतन डेरा सिरसला रोड पर सकाइट कॉलेज के पास तीन बाइक सवार हमलावरों ने 22 वर्षीय प्रिंस को मौत के घाट उतार दिया। प्रिंस अपने छोटे भाई पारस के साथ बाइक पर घर जा रहा था। तभी पीछे से आकर हमलावरों ने बाइक को घेर लिया। पीछे बैठा प्रिंस का छोटा भाई बाइक से उतरकर भाग गया।

हमलावरों ने चाकू से किया वार

हमलावरों ने प्रिंस को घेरकर चाकू से वार किया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे निजी कार में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रिंस की मां उसे एक बार देखने की जिद कर रही थी लेकिन परिजन उन्हें समझा-बुझाकर घर ले गए। प्रिंस शादीपुर शहीदा डेरे का निवासी था और बिरला मंदिर के पास एक गारमेंट की दुकान पर काम करता था।

पारस ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बाइक पर लड़के थे, जिसमें से 2 को मैं पहचानता हूं। पारस ने बस्ती के रहने वाले मनीष और अंकित पर हमले का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक, बैग, एक जूता और एक चप्पल बरामद की।

थाना सदर प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल पारस के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article