Vedant Samachar

CG BREAKINGएक निजी फैक्ट्री में बड़ा हादसा ..हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत..वहीं 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर,25 सितम्बर 2025 । एक निजी फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। घायलों को पंडरी स्थित जिला अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के भीतर किसी हैवी मशीनरी का एक हिस्सा नीचे गिर गया है, जिसमें दबने से कर्मचारियों की जान गई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों का रेस्क्यू जारी है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…..

Share This Article