Vedant Samachar

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकता है तोहफा…

Vedant Samachar
2 Min Read

केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को दिवाली से पहले महंगाई भत्ता (Dearness Allowance- DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) बढ़ाने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारी और श्रमिक परिसंघ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर 1 जुलाई 2025 से प्रभावी DA/DR की किस्त पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है। आमतौर पर इस प्रक्रिया को सितंबर के अंत तक पूरा कर अक्टूबर के पहले सप्ताह में बकाया राशि जारी कर दी जाती है।

कितना बढ़ सकता है DA?

जानकारी के अनुसार, इस बार महंगाई भत्ते में 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जनवरी 2025 में इसे 53% से बढ़ाकर 55% किया गया था। अब 55% से बढ़ाकर 58% किए जाने की संभावना है।

सैलरी पर असर

अगर DA 58% होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उदाहरण के लिए, यदि बेसिक सैलरी ₹18,000 है तो वर्तमान में 55% DA के तहत ₹9,900 मिलते हैं। इसे 58% बढ़ाया गया तो DA ₹10,440 होगा, यानी हर माह ₹540 और सालाना ₹6,480 का अतिरिक्त लाभ।

DA कैसे कैलकुलेट किया जाता है?

महंगाई भत्ता औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) पर आधारित होता है। सरकार पिछले 12 महीनों के CPI-IW औसत से इसे तय करती है। फॉर्मूला इस प्रकार है:

DA (%) = [(12 माह का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42] × 100

यह फॉर्मूला 7वें वेतन आयोग के तहत निर्धारित किया गया है।

Share This Article