Vedant Samachar

कोयला मजदूरों को इस वर्ष 1.03 लाख रुपये सालाना बोनस मिलेगा। बोनस का भुगतान दुर्गा पूजा से पहले होगा। जानिए पूरी खबर

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,25 सितम्बर (वेदांत समाचार)। कोल इंडिया के कोयला मजदूरों को इस वर्ष सालाना बोनस के रूप में 1 लाख 3 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसकी जानकारी एटक नेता एवं मानकीकरण समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर को कोलकाता में आयोजित स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की बैठक में बोनस को लेकर लंबी चर्चा हुई। बैठक कुछ देर स्थगित भी रही, लेकिन अंततः सभी पक्षों की सहमति से 1 लाख 3 हजार रुपये बोनस तय किया गया।

कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा कि बोनस का भुगतान दुर्गा पूजा से पहले कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी कोयला कर्मियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष बोनस में 8,750 रुपये की वृद्धि हुई थी, जबकि इस वर्ष 9,250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यूनियनों की ओर से 1.50 लाख रुपये बोनस की मांग रखी गई थी। बैठक में इंटक और एचएमएस ने कड़ा रुख अपनाया था, लेकिन अंततः समझौता 1 लाख 3 हजार रुपये पर हुआ।

Share This Article