Vedant Samachar

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे बिलासपुर ग्रैंड न्यूज़ दफ्तर, चैनल के डायरेक्टर गौरव तिवारी ने किया आत्मीय स्वागत, विभिन्न विषयों पर की लंबी चर्चा

Vedant Samachar
2 Min Read

बिलासपुर,25 सितम्बर (वेदांत समाचार) । प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम राम वर्मा बुधवार की शाम सरकंडा में स्थित ग्रैंड न्यूज़ कार्यालय पहुंचे। शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ न्यूज़ चैनल आए। श्री वर्मा का ग्रैंड न्यूज़ चैनल के डायरेक्टर गौरव तिवारी के अलावा चैनल के स्टाफ ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंत्री वर्मा ने ग्रैंड न्यूज़ के दफ्तर का अवलोकन किया और यहां मौजूद चैनल के कर्मचारियों के अलावा भाजपा से जुड़े तमाम लोगों से चर्चा की।

इसके बाद चैनल में विभिन्न विषयों को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी। इससे पहले बातचीत के दौरान क्रेडाई के जिला अध्यक्ष सुशील पटेरिया ने मंत्री को राजस्व और रजिस्ट्री कार्यालय में लोगों को हो रही व्यावहारिक कठिनाई की जानकारी दी। श्री पटेरिया और तिवारी ने राजस्व मंत्री से आग्रह किया कि किसानों और रियल इस्टेट को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए तकनीकी त्रुटियों को सुधारने की आवश्यकता है जिससे लोगों को राहत मिल सके।

मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी को आश्वस्त किया कि जब कोई नया काम किया जाता है तो परेशानी आती ही है धीरे-धीरे जैसे-जैसे गलतियां समझ में आती जा रही हैं उनका निराकरण भी किया जा रहा है। इस मौके पर आरएसएस के प्रफुल्ल शर्मा, प्रणव शर्मा,डडसेना कलार समाज के जिला अध्यक्ष अशोक जायसवाल,भानु शास्त्री,राकेश तिवारी,संदीप शुक्ला,सिद्धार्थ दत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article