[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Kantara Chapter 1 Fees: फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी ने वसूली तगड़ी रकम, बाकी स्टार्स के हाथ आए इतने पैसे

Kantara Chapter 1 Fees: फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी ने वसूली तगड़ी रकम, बाकी स्टार्स के हाथ आए इतने पैसे

मुंबई : अब ‘कांतारा’ की बारी है, जिसका सालभर पहले से ही इंतजार किया जा रहा था. ऋषभ शेट्टी लौट आए हैं, लेकिन इस बार नए फ्लेवर और नई शक्तियों के साथ. पहली फिल्म में आगे की कहानी दिखाई गई, पर यह सब शुरू कहां से हुआ वो ‘कांतारा चैप्टर 1’ में होगा. फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसे सभी भाषाओं में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. यूं तो पहली वाली फिल्म ने ऋषभ शेट्टी को पैन इंडिया स्टार बना दिया था. इस बार भी कुछ वैसी ही उम्मीदें लगाई जा रही है. जहां वो एक बार फिर एक्टर, डायरेक्टर और राइटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पर इस पिक्चर के लिए एक्टर को फीस कितनी मिली हैं. आइए बताते हैं.

दरअसल ‘कांतारा’ एक कन्नड़ फिल्म थी, जिसे रिलीज के बाद इतना तगड़ा रिस्पॉन्स मिला कि हिंदी वर्जन में भी लाया गया. नॉर्थ इंडिया में एक्टर को खूब प्यार मिला और वो पैन इंडिया स्टार बन गए. इस बार कई भाषाओं में फिल्म आ रही है. जिसका बजट भी बढ़ाया गया है. 125 करोड़ ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बजट बताया जा रहा है, जिसका लगभग काम एक्टर ने खुद संभाला है.

फिल्म के लिए किसे मिली कितनी फीस?
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में ही काफी काम किया गया है. वहीं, पहली फिल्म की सफलता के बाद होम्बले फिल्म्स वालों ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ पर तगड़ा पैसा लगाया है. यही वजह है कि ऋषभ शेट्टी की फीस को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. पर रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए उनकी प्रॉफिट शेयरिंग पर डील पक्की हुई है. अब क्योंकि वो खुद ही फिल्म के डायरेक्टर और राइटर भी हैं, तो कम फीस पर बात नहीं बन सकती. जितनी भी टोटल कमाई होगी, उसका एक तय परसेंट ऋषभ शेट्टी लेंगे. जो कि कितने भी करोड़ हो सकते हैं.

हालांकि, इस बार फिल्म का बजट पिछली वाली से 4 गुना ज्यादा था. दरअसल एक्टर को फाइनेंशियल तौर पर कोई रोक नहीं थी. एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए खुले तौर पर खर्च कर सकते थे. कहा जा रहा है कि फीस को लेकर उन्होंने कोई भी मोलभाव नहीं किया है. बल्कि शूटिंग पर खुद ही पैसा खर्च किया है. पर क्योंकि कांतारा चैप्टर 1 के थिएट्रिकल और नॉन-थिएट्रिकल राइट्स रिकॉर्डतोड़ कीमत पर बिके हैं, तो रिलीज से पहले ही मेकर्स को अच्छा-खासा मुनाफा हुआ है. यह पिक्चर दुनिया भर में 7000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

दूसरे स्टार्स को कितनी फीस मिली?
इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत भी नजर आ रही हैं, जिनका ऋषभ के साथ लव एंगल दिखाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक पिक्चर के लिए उन्हें 1 करोड़ फीस मिली है. जबकि, सप्तमी गौड़ा को 2 करोड़ दिए जाने की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं, गुलशन देवैया ने ट्रेलर में काफी इम्प्रेस किया है. उनकी फीस भी 1 करोड़ बताई जा रही है. आखिर में बारी आती है जयराम की, जिन्हें पिक्चर के लिए 1 करोड़ मिले हैं.

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar