[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Rihanna Wedding: 8800 करोड़ी हॉलीवुड स्टार ने इस सिंगर से गुपचुप रचाई शादी? दो बच्चों की मां बनने के बाद खुलासा…

मुंबई : हॉलीवुड मॉडल और सिंगर रिहाना के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं. रिहाना के गानों को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है. रिहाना हमेशा से ही अपनी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं. वो और उनके पार्टनर रैपर A$AP Rocky अपने रिलेशन को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. कपल के दो बच्चे हैं और जल्द ही ये कपल अपने तीसरे बेबी का भी स्वागत करने वाला है. इसी बीच फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि रिहाना और रॉकी शादी कब करेंगे.

रॉकी और रिहाना साल 2020 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी है. दोनों हॉलीवुड के पॉवर कपल के तौर पर जाने जाते हैं. रिलेशनशिप में आने से पहले रिहाना और रॉकी काफी लंबे वक्त तक खास दोस्त थे. अब रॉकी ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद सिंगर्स ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है.

रिहाना-रॉकी ने कर ली शादी?
दरअसल, एक इंटरव्यू में रॉकी ने रिहाना संग अपने रिश्ते और आने वाले बच्चे को लेकर बात की. उनसे जब पूछा गया कि वो और रिहाना शादी कब करेंगे, तो रॉकी ने कहा कि आपको कैसे पता कि हमनें शादी नहीं की है. मैं इस बात पर ज्यादा नहीं कहूंगा, लेकिन मैं एक बेटी चाहता हूं. हम दो लड़कों के माता-पिता हैं और अब हम चाहते हैं कि हमारी एक बेटी हो जाए. एक पुराने इंटरव्यू में रॉकी ने बताया था कि वो दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं. लेकिन साल 2012 में दोनों की सही से मुलाकात हुई थी. उसी वक्त दोनों को समझ आ गया था कि वो एक दूसरे के लिए बने हैं.

कौन हैं रिहाना?
बात करें रिहाना की तो, पॉप म्यूजिक की दुनिया की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक रिहाना का असल नाम रोबिन रिहाना फेंटी है. 20 फरवरी, 1988 में जन्मीं रिहाना बारबाडोस की रहने वाली हैं. मात्र 15 की उम्र में म्यूजिक करियर की शुरुआत करने वाली रिहाना 33 की उम्र में अरबपति बन गईं थीं. 2007 में आए उनके एल्बम ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ से इन्हें दुनियाभर में पहचान मिली. रिहाना अपने अब तक के करियर में 20 करोड़ से ज्यादा म्युजिक रिकॉर्ड्स बेच चुकी हैं. इसके साथ रिहाना ने अपने नाम कई अवार्ड्स भी किए, इनमें 9 ग्रैमी भी शामिल हैं.

[metaslider id="133"]