[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Alia Bhatt आलिया भट्ट ने ‘अल्फा’ को बताया अपनी पहली एक्शन फिल्म, यूजर्स ने FLOP पिक्चर की दिलाई याद

मुंबई : आलिया भट्ट का फिल्मी करियर फुल स्पीड के साथ आगे बढ़ रहा है. उनके पास एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्म मौजूद है. हाल ही में आलिया भट्ट ने मिलान फैशन वीक में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जहां उन्होंने गुच्ची के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में शिरकत की. शो के दौरान, आलिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा के बारे में जानकारी दी, जो 25 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है. अल्फा को आलिया ने अपनी पहली एक्शन फिल्म बताया. लेकिन एक्ट्रेस के इस जवाब पर फैन्स उन्हें उनकी पुरानी फिल्म की याद दिलाते नजर आए.

दरअसल आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म अल्फा को लेकर एक्साइटमेंट के साथ कहा, “वाह, यह काफी करीब है. यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि यह मेरा पहला एक्शन-एडवेंचर प्रोजेक्ट है और मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि दर्शक इससे कैसे जुड़ते हैं.” आलिया के बयान पर ऑनलाइन रिएक्शन तेजी से फैल गए, कई नेटिजन्स ने बताया कि आलिया पहले ही जिगरा और हार्ट ऑफ स्टोन में एक्शन सीन्स कर चुकी हैं.

यूजर्स ने आलिया को पुरानी फिल्मों की दिलाई याद
रेडिट पर कई यूजर्स ने आलिया की पिछली फिल्मों को नजरअंदाज करने के लिए आलोचना की. एक ने लिखा, “ज्यादातर जिगरा एक्शन बेस्ड थी… अगर आप कहते हैं कि जिगरा में जरा भी एक्शन नहीं था, तो आपने बिल्कुल अलग फिल्म देखी होगी.” एक और यूजर ने लिखा, “वह यह क्यों स्वीकार करेंगी कि उनकी पिछली दो फिल्में एक्शन फिल्में थीं, जबकि दोनों ही बॉक्स ऑफिस और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फ्लॉप रही थीं? नेगेटिव लाइट में आ जाती अल्फा.”

क्या फ्लॉप फिल्मों को एक्सेप्ट करने से डरती हैं आलिया?
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आलिया अक्सर उन फिल्मों को एक्सेप्ट करने से बचती हैं जो अच्छा परफॉर्म नहीं करतीं. एक यूजर ने टिप्पणी की, “अपनी फेलियर को स्वीकार न करना किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ कहता है. यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि व्यक्ति कभी उससे सीख नहीं लेता.” हालांकि फैन्स का एक ग्रुप आलिया का बचाव करने आया. उनका तर्क था कि जिगरा और हार्ट ऑफ स्टोन में उनकी भूमिकाएं, अल्फा की तरह पूरी तरह से एक्शन फिल्म नहीं मानी जा सकतीं. एक यूजर ने तर्क दिया, “अगर एक या दो एक्शन सीक्वेंस किसी फिल्म को एक्शन फिल्म कहने के लिए काफी हैं, तो लगभग हर पुरानी इंडियन प्रेम कहानी भी एक्शन ही होती है.”

[metaslider id="133"]