Vedant Samachar

शादी से एक दिन पहले मिली 24 वर्षीय लड़की की अधजली लाश, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Vedant Samachar
2 Min Read

हिमाचल,24 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया है। 24 वर्षीय लड़की की जिले उपमंडल बंगाणा के गांव बैरियां में घर से करीब 500 मीटर दूर अधजली लाश मिली है। मृतका की पहचान अंशिका ठाकुर पुत्री विपिन ठाकुर निवासी बैरियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशिका की शादी बुधवार 24 सितंबर को भिंडला गांव के एक युवक से होने वाली थी। लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले उसकी अधजली लाश सड़क किनारे मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

चेहरे और गले पर मिले निशान

लड़की के चेहरे और गले पर गहरे कट के निशान भी मिले हैं, जिससे यह साफ होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। यहां ये भी सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर किसने युवती को देर रात घर से बाहर बुलाया और इतनी बेरहमी से उसकी जान ले ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर फॉरेस्ट गार्ड ने बैरियां-रामनगर सड़क से कुछ दूरी पर लाश देखी और तुरंत इसकी सूचना जोल पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके। जोल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय लड़की की लाश जली हुई अवस्था में बरामद हुई है। हत्या के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Share This Article