कोरबा, 22 सितंबर 2025 (वेदांत समाचार)। ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए जा रहे महतारी सदन अब महिलाओं के लिए स्वरोजगार, उद्यमिता और सामूहिक बैठकों का सशक्त मंच बनेंगे। इसी कड़ी में कोरबा जिले की जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कनबेरी तथा जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा में महतारी सदन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त जिले की 14 ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण कार्य प्रगतिशील है।
ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के द्वारा पूर्ण हुए महतारी सदन का राज्यस्तरीय वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम 23 सितंबर 2025 को आज मंगलवार को प्रातः 10.00 बजे ग्राम पंचायत कनबेरी के पंचायत भवन में आयोजित किया गया है।
वर्चुअल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु देव साय, मान. मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन,अध्यक्ष विजय शर्मा, मान. उप मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन अतिविशिष्ट अतिथि श्री अरूण साव, मान. उप मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन विशिष्ट अतिथि के रूप में लखन लाल देवांगन,मान. मंत्री, छ.ग.शासन, श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, मान. सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा, प्रेमचंद पटेल, मान. विधायक, विधानसभा कटघोरा, तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, मान. विधायक, विधानसभा पाली-तानाखार, फूलसिंह राठिया, मान. विधायक, विधानसभा रामपुर, पवन कुमार सिंह, मान.अध्यक्ष जिलापंचायत कोरबा,श्रीमती संजू देवी राजपूत, मान. महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा, विनोद यादव, मान. सदस्य, जिला पंचायत,श्रीमती झूल बाई कंवर,मान.अध्यक्ष, जनपद पंचायत कटघोरा, शत्रुहन सिंह, मान. सरपंच, ग्राम पंचायत कनबेरी शामिल होंगे।
