Vedant Samachar

अग्रसेन जयंती समारोह चंद्रपुर में मुख्य अतिथि बनेंगे मनीष अग्रवाल

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा, 22 सितंबर (वेदांत समाचार)। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष, प्रतिष्ठित समाजसेवी मनीष अग्रवाल अग्रसेन सेवा संघ, चंद्रपुर द्वारा आयोजित भव्य अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे हैं।

श्री अग्रवाल लंबे समय से समाजसेवा, संगठनात्मक कार्य और युवाओं के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। अपने व्यक्तित्व, कार्यशैली और सामाजिक योगदान के कारण उन्हें समाज में एक विशेष पहचान प्राप्त है।

अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के अध्यक्ष श्री प्रेम अग्रवाल एवं सचिव श्री मनोज अग्रवाल ने कहा कि हमारे क्षेत्र से मनीष अग्रवाल जी का मुख्य अतिथि के रूप में चयन होना हम सभी अग्रबंधुओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमारे समाज की एकजुटता और सामाजिक पहचान को और अधिक ऊँचाई प्रदान करेगा।

सभा के पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैजनाथ गोयल, राजेंद्र अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जयंती कार्यक्रम प्रमुख सुरेश अग्रवाल,सदस्य विनोद अग्रवाल सहित समाज के समस्त अग्रबंधुओं ने मनीष को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इसके साथ ही अग्रवाल महिला मंडल दर्री जमनीपाली,मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली,तथा मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा दर्री जमनीपाली के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी अपार हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। समाजजनों का कहना है कि मनीष अग्रवाल का यह सम्मान न केवल क्षेत्र, बल्कि सम्पूर्ण अग्रवाल समाज की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाई प्रदान करेगा।

Share This Article