Vedant Samachar

Coal India के नए चेयरमैन होंगे बी. साईंराम

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 22 सितम्बर I कोल इंडिया के नए चेयरमैन बी. साईंराम होंगे। उनके नाम पर लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने मुहर लगा दी है। 11 अफसरों की जारी शार्टलिस्ट से इंटरव्यू के बाद पीईएसबी ने अनुशंसा की है। वे अभी एनसीएल के सीएमडी का दायित्व संभाल रहे हैं। कोल इंडिया के मौजूदा चेयरमैन पीएम प्रसाद 31 अक्टूबर को रिटायर हो जाएंगे।

नए चेयरमैन के लिए तैयार सूची में एनसीएल के सीएमडी बी. साईंराम के साथ सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, सीआईएल डायरेक्टर (मार्केटिंग) मुकेश चौधरी, इंडियन ऑयल के डायरेक्टर फायनेंस अनुज जैन, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) हेमंत कुमार दास, आयकर विभाग (राजकोट) के प्रिंसिपल कमिश्नर आलोक सिंह, रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद, एमईसीएल के इन्द्र देव नारायण, नालको के डायरेक्टर (प्रोडक्शन) पंकज कुमार शर्मा, एनएमडीसी के डायरेक्टर (कमर्शियल) विश्वनाथ सुरेश, डायरेक्टर, एनएमडीसी के डायरेक्टर (टेक्निकल) विनय कुमार भी दावेदार थे। शनिवार को इंटरव्यू के बाद आखिरकार बी. साईंराम के नाम की अनुशंसा चयन बोर्ड ने कर दी।

Share This Article