Vedant Samachar

जांजगीर चांपा में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बिर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर जब्त

Vedant samachar
1 Min Read


जांजगीर चांपा, 21 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र में महानदी घाट करही में अवैध रेत परिवहन में संलिप्त रेत माफियाओं के खिलाफ बिर्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

ग्राम करही तहसील हसौद जिला सक्ती में महानदी में स्थित रेत घाट में बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन कर सीमावर्ती जिला सक्ति व सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में लगातार रेत परिवहन की सूचना पर कार्रवाई की गई। अवैध रेत परिवहन में संलिप्त रेत माफियाओं के विरूद्ध रेत परिवहन में प्रभावी अंकुश लगाने हेतु 10 ट्रैक्टरों के विरूद्ध खनिज परिवहन व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा, स.उ.नि. मुकेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. अनिल अजगल्ले, गौतम गोविन्द पाण्डेय, आरक्षक रघुवीर यादव, दीपक तिवारी, सनोहन जगत, रामसाय साहू का विशेष योगदान रहा।

Share This Article