Vedant Samachar

PM Modi : आज शाम 5 बजे पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे देश को करेंगे संबोधित, कर सकते है कोई बड़ा ऐलान…

Vedant samachar
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 सितंबर की शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में पीएम मोदी कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं पीएम मोदी कोई बड़ी घोषणा का ऐलान कर सकते हैं। अटकलें हैं कि उनका फोकस जीएसटी सुधारों पर हो सकता है। पीएम मोदी राष्ट्र के संबोधन में जीएसटी स्लैब के बारे में भी बात कर सकते हैं। इसमें GST सुधारों पर जानकारी दे सकते हैं।

दरअसल, 22 सितंबर से जीएसटी प्रणाली को बेहद आसान बना दिया जाएगा। अब केवल दो स्लैब लागू होंगे-5% और 18%। इसका सीधा असर आम जरूरत की चीजों से लेकर लग्जरी आइटम्स तक पर पड़ेगा। यानी पनीर, घी, साबुन-शैंपू जैसे रोजमर्रा के सामान से लेकर एसी और कार तक, सब पहले से सस्ते मिल सकते हैं।

इस फैसले को हाल ही में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में मंजूरी मिली थी, जिसकी जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को दी थी। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी आज देश को संबोधन में इस बदलाव के असर और फायदे पर विस्तार से बताएंगे।

Share This Article