Vedant Samachar

Crime News: देवर ने अपनी ही भाभी का किया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, महिला की हालत देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Vedant samachar
2 Min Read

कटिहार: Devar Bhabhi News भारतीय समाज में रिश्तो का अहम महत्व होता है। इन्हीं में से भाभी और देवर का रिश्ता भी काफी मज़ाक और प्यार से भरा होता है। लेकिन कभी कभी ये रश्तिा शर्मासार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है। जहां देवर ने अपने ही भाभी का ऐसा हाल कर दिया कि अब पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छीटाबारी गांव का है। जहां एक आरोपी देवर ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान चांदनी देवी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने धारदार ​हथियार से भाभी चांदनी देवी को हमला किया। जिससे वो बूरी तरह से घायल हो गई और जमीन पर गिर गई। चिल्लाहट सुनकर आसपास के लोग और परिवारजन मौके पर पहुंचे। गंभीर स्थिति में घायल महिला को तुरंत कटिहार के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर ली है। फिलहाल हत्या के पीछे का असली कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका और उसके पति के बीच पहले भी कुछ विवाद चल रहे थे। घटना के समय मृतका का पति, ललन कुमार बाजार में मौजूद था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी पत्नी और भाभी के बीच कई बार विवाद हुआ करता था। हालांकि, इस बार का विवाद इतना गंभीर रूप ले गया कि उसकी जान तक चली गई। फिलहाल पुलिस महिला के शव को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है।

Share This Article