रायपुर, 20 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले के खरोरा पुलिस ने चोरी के स्कूटी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से चोरी की गई स्कूटी जप्त किया गया है। यह कार्रवाई थाना खरोरा जिला-रायपुर में अप.क्र.639/25 धारा:-303(2),3(5)BNS के तहत की गई है। दिनांक 18/09/2025 को प्रार्थी शशि कुमार देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके एक्टीवा स्कूटी वाहन क्रमांक CG 04 QA 0649 को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को ग्राम बंगोली के पास से पकड़ा, जो चोरी की स्कूटी को रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे थे।
आरोपियों की पहचान रवि धीवर पिता रामकुमार धीवर उम्र 19 साल साकिन सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर और शिवा वर्मा पिता अरुण वर्मा उम्र 19 साल साकिन सिलयारी थाना धरसीवा जिला रायपुर के रूप में हुई है।
आरोपियों से एक्टिवा स्कूटी वाहन क्रमांक CG 04 QA 0649 संयुक्त कब्जे से बरामद कर प्रकरण में वजाफ्ता शुमार किया गया। उमनि/वपुअ डां. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध घटित करना पर्याप्त सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया।



