[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत

सुरेन्द्र ठाकुर/कोरबा,पाली, 20 सितम्बर (वेदांत समाचार)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का पाली पोड़ी लाफा मंडल के प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। पाली नेशनल हाइवे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के बीच उनका स्वागत कर अभिनंदन किया। चारों ओर उत्साह और जयघोष के बीच वातावरण गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण बन गया।


स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कार्यक्रम की भव्यता में और अधिक वृद्धि करती दिखी। जिसमें।पोड़ी लाफा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामअवतार यादव मंडल महामंत्री लखेश्वर जगत ,मंडल मंत्री शिवा ,मंडल कोषाध्यक्ष सुरेश निषाद सरपंच चुन्नीलाल कंवर, वरिष्ठ कार्यकर्ता घनश्याम पटेल, मनोहर धीवर, जगआश्रय, चंद्रशेखर जायसवाल, मनोज कश्यप, सतेश्वर कश्यप ,वीरेंद्र धीवर, रिक्की राव, सुखलाल, श्याम शंकर दास, रमेश आमों, प्रताप दास, राहुल श्याम, होरिल कंवर,पाली मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा और रामविलास जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपविलास गोस्वामी एवं श्रीकांत सोनकर शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की वह मजबूत शाखा है जिसका आधार गांव और किसान हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से किसानों के उत्थान, संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे संगठन की मजबूती और किसानों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।

[metaslider id="133"]