[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

सिंगर जुबीन गर्ग के निधन पर असम सरकार का बड़ा फैसला, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग के अचानक निधन ने पूरे देश को शॉक्ड कर दिया है. 52 वर्षीय जुबीन, जिन्हें ‘या अली’ गाने के लिए जाना जाता है, सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गए.

इस दुखद घटना के बाद असम सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित कर दिया है. यह फैसला जुबीन के योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया, जो असम की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक थे.

जुबीन गर्ग का जन्म 1972 में मेघालय के तुरा में हुआ था. असली नाम जुबीन बोरठाकुर था, लेकिन उन्होंने अपना स्टेज नेम ‘गर्ग’ गोत्र के नाम पर रखा. उन्होंने असमिया, बंगाली, हिंदी और 40 अन्य भाषाओं में गाने गाए. बॉलीवुड में ‘गैंगस्टर’ फिल्म का ‘या अली’ उनका सुपरहिट गाना था, जो आज भी युवाओं का फेवरेट है. असम में वे एक कलाकार से ज्यादा एक सांस्कृतिक आइकन थे. उन्होंने अभिनय, संगीत निर्देशन और फिल्म निर्माण भी किया. 2024 में उन्हें मेघालय यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट मिला था.

[metaslider id="133"]