Vedant Samachar

Raj Kapoor: बस एक फोन और लंदन से भारत आ जाते थे राज कपूर, इस एक्टर के साथ थी सुपरस्टार की गहरी दोस्ती…

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : Raj Kapoor हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर रहे राज कपूर साहब ने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा का नाम दुनियाभर में रोशन किया था. राज साहब अपनी फिल्मों और अदाकारी के साथ ही अपने व्यवहार और दरियादिली के लिए भी काफी मशहूर थे. उनकी बॉलीवुड की कई दिग्गज सेलेब्स से अच्छी दोस्ती थी. राज साहब के सबसे अच्छे दोस्तों में दिलीप कुमार भी शामिल थे. दोनों का याराना ऐसा था कि अगर राज साहब लंदन में होते थे और दिलीप कुमार के फोन करते ही उनसे मिलने के लिए लंदन से भारत आ जाते थे.

दिलीप कुमार और राज कपूर से जुड़ा ये खुलासा दिलीप कुमार की वाइफ और एक्ट्रेस सायरा बानो ने किया था. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने आज के और पुराने एक्टर्स की तुलना करते हुए बताया था कि पहले के एक्टर्स एक दूसरे का सुख-दुख बांटते थे और एक दूसरे को अपना समय भी देते थे. जबकि आज के सेलेब्स में ये कमी देखने को मिलती है.

दिलीप के फोन पर लंदन से भारत आ जाते थे राज
सायरा बानो ने अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार को याद करते हुए बताया था कि दिलीप कुमार और उनके समय के एक्टर एक दूसरे की काफी इज्जत करते थे. उन्होंने आगे कहा था, ”दिलीप अक्सर सेलेब्स के लिए गेट टुगेदर ऑर्गेनाइज करते रहते थे. अगर राज कपूर लंदन में होते थे, तब भी दिलीप कुमार के एक कॉल पर इंडिया वापस आ जाते थे.”

बचपन के दोस्त थे राज-दिलीप
राज कपूर और दिलीप कुमार के बारे में ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि दोनों दिग्गज एक्टर बचपन के दोस्त थे. दोनों का जन्म एक ही शहर पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था. दोनों के परिवार वाले भी एक दूसरे को जानते थे. राज और दिलीप बचपन में साथ में फुटबॉल भी खेला करते थे.

राज साहब और दिलीप दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं है. राज कपूर को तो ये दुनिया छोड़े 36 साल हो गए हैं. ‘शोमैन कहे जाने वालेराज कपूर का साल 1988 में निधन हो गया था. वहीं दिलीप कुमार का निधन जुलाई 2021 में हुआ था. उन्होंने 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा था.

Share This Article