Vedant Samachar

राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परीक्षाएं रद्द…

Vedant Samachar
2 Min Read

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी बीच आज (शनिवार) सुबह राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया जब डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय सहित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीएस द्वारका ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। स्कूल बसें, निजी वैन और कैब को तत्काल रवाना कर दिया गया, जबकि जिन छात्रों को निजी बसों से लाया गया था, उनके अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं अपने बच्चों को स्कूल या निर्धारित पिकअप पॉइंट से घर ले जाएं।

स्कूल परिसर को खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं और पूरे इलाके की सघन जांच की जा रही है। डीपीएस द्वारका द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि “अपरिहार्य कारणों के चलते स्कूल को आज बंद किया जा रहा है और सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षाओं की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। “फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Share This Article