Vedant Samachar

दुकान का ताला नहीं तोड़ सका तो तोड़ दीं CCTV कैमरे की तारें, दुकान मालिक ने दर्ज कराई शिकायत…

Vedant Samachar
2 Min Read

हमीरपुर,19 सितम्बर : हमीरपुर शहर के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार रात एक युवक ने तीन सीसीटीवी कैमरों की तारें तोड़ दीं, लेकिन दुकान के ताले तोड़ने में वह सफल नहीं हो सका। यह घटना उस समय हुई जब युवक दुकान के परिसर में घुसा और आधी रात को अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदलने के बाद सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

चिंता व्यक्त कर रहे दुकानदार
यह घटना शहर के बीचों-बीच स्थित एक दुकान में हुई, जिससे दुकानदार और स्थानीय लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्त बेहद कम है और अगर गश्त नियमित होती तो इस प्रकार की शरारतें नहीं हो सकतीं। दुकान के मालिक ने इस घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी है और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई है।

दुकान मालिक का बयान
दुकान के मालिक आशीष नंदा ने बताया कि जब शुक्रवार सुबह दुकान खोली गई, तो देखा कि सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। जांच करने पर यह पता चला कि दुकान के बाहरी परिसर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की तारें तोड़ी गई थीं। इसके बाद जब फुटेज चेक की गई, तो यह स्पष्ट हुआ कि गुरुवार रात करीब 12:30 बजे एक युवक ने यह वारदात की थी।

पुलिस को दी शिकायत
आशीष नंदा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को लिखित शिकायत दी है और यह भी बताया कि कुछ सामान की चोरी भी हुई है। उनका आरोप है कि पुलिस गश्त का अभाव इस प्रकार की घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है, और यदि गश्त नियमित और कड़ी हो, तो इस तरह की शरारतें रोकी जा सकती हैं।

Share This Article