Vedant Samachar

KORBA NEWS : शारदा और कालिका की ज्योति का स्वागत, दर्शन करने दिखा उत्साह…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,19 सितम्बर (वेदांत समाचार) । देवी की 51 शक्तिपीठों में शामिल मां शारदा मैहर और मां कालिका देवी पावागढ़ की अखंड ज्योत कोरबा पहुंच गई। कोरबा और विभिन्न स्थानों पर इनका स्वागत सत्कार हुआ। कामाक्षी देवी, वैष्णो देवी व मां कामाख्या की ज्योति आज शाम तक पहुंचेंगी। योजना के अंतर्गत जिन स्थानों से अखंड ज्योत लेने के लिए टीम रवाना हुई थी उन्हें मंदिरों में इन्हें 20 सितंबर तक रखा जाना है लोग यहां इनका दर्शन पूजन कर सकेंगे।

ज्योति पहुंचने पर उनके स्वागत और दर्शन को लेकर लोग उत्साहित रहे। देवपहरी में नवरात्र पर सिद्धिदात्री सहित 5 शक्तिपीठ की अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। जबकि भविष्य में पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित हिंगलाज भवानी के मंदिर की अखंड ज्योति भी करने का सपना है इसलिए फिलहाल यहां पर हिंगलाज की संकल्पित ज्योति प्रचलित की जाएगी। यह सभी ज्योति देवपहरी के हिंगलाजजगढ़ में आध्यात्मिक शक्ति का माध्यम बनेंगी।

धार्मिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आश्चर्य नवरात्र का पर्व कोरबा जिले के इस ग्रामीण अंचल के लिए अत्यंत विशेष माना जा रहा है। आशा जताई जा रही है कि आस्था के नए केंद्र पर इस बार श्रद्धालुओं की अच्छी खासी उपस्थिति सुनिश्चित होगी।

Share This Article