Vedant Samachar

CG NEWS : हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों के लिए आज आएगी खुशखबरी, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,19 सितम्बर (वेदांत समाचार)। आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों को लेकर साय सरकार आज बड़ा फैसला ले सकती है. इस बात के संकेत देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अभी विभाग और एनएचएम कर्मचारियों के बीच बातचीत चल रही है. आज दोपहर तक किसी निर्णय पर पहुंचकर सूचना दी जाएगी.

मालूम हो कि प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने गुरुवार को नवा रायपुर में जेल भरो आंदोलन किया। तपती धूप में तूता धरना स्थल से हजारों कर्मचारी रैली निकालते हुए गिरफ्तारी देने पहुंचे। कई कर्मचारी अपने बच्चों को भी साथ लेकर गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। उन्होंने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए अपनी मांगे पूरी करने की गुहार लगाई।

आंदोलन करने वाले कर्मचारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने राज्य उत्सव मेला स्थल को अस्थाई जेल बनाया गया। जहां पर कर्मचारियों ने अपनी सांकेतिक गिरफ्तारी दी। उल्लेखनीय है कि सैकड़ों कर्मचारियों को अब तक सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। इसको लेकर संघ में नाराजगी है।

बता दें कि एनएचएम का अनिश्चितकालीन आंदोलन 18 अगस्त से शुरू हुआ था। आंदोलन को एक माह पूरा हो चुका है। पिछले 20 वर्षों से संघ द्वारा नियमितीकरण, ग्रेड-पे निर्धारण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, मेडिकल अवकाश, अनुकपा नियुक्ति, 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित अन्य 10 सूत्रीय मांग की जा रही है।

Share This Article