Vedant Samachar

CG Oath Ceremony: बस कुछ ही देर में ये तीनों विधायक बनेंगे मंत्री, साय कैबिनेट का होगा विस्तार

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर। CG Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में साय कैबिनेट के तीन विधायक नए मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल रमेन डेका आज अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष समेत प्रदेश के अन्य मंत्री और BJP के विधायक भी शामिल होंगे।

आपको बता दें पिछले चार-पांच दिनों से साय सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर सिर्फ कयासों का दौर चल रहा था, वहीं अब नामों का ऐलान हो चुका है। ग्रैंड न्यूज ने पहले ही इसकी पुष्टि कर दी थी। नए मंत्रियों में अंबिकापुर विद्यायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के नाम शामिल है। कल राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी विधायक शामिल होंगे।

14 मंत्रियों का फार्मूला लागू करने की तैयारी

फिलहाल छत्तीसगढ़ में 13 मंत्री शपथ ले चुके हैं। संविधान के अनुसार 90 विधायकों वाले विधानसभा में 15 प्रतिशत यानी 13.5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हरियाणा में भी 90 विधायक हैं और वहां 14 मंत्री बनाए गए हैं। इसी आधार पर संभावना है कि मुख्यमंत्री साय भी छत्तीसगढ़ में 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू कर सकते हैं।

21 को विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने 17 अगस्त को राज्यपाल से मुलाकात की थी, उसके बाद श्री साय ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे। मुख्मयंत्री 21 अगस्त से विदेश प्रवास पर रहेंगे। माना जा रहा था कि उससे पहले कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। सोमवार देर रात स्पष्ट हुआ कि 20 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article