Vedant Samachar

सक्ती पुलिस ने भेड़ापाली में जुआ खेलते 7 जुआड़ी को रंगेहाथ पकड़ा

Vedant samachar
2 Min Read


सक्ती, 18 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले के थाना सक्ती में पुलिस ने जुआड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भेड़ापाली में आम जगह पर रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 7 जुआड़ी रंगेहाथ पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल, मोटरसाइकल और जुआ खेलने के सामान बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर ग्राम भेड़ापाली में रोड किनारे जुआ खेलते 7 जुआड़ी पकड़े गए।

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3880 रुपये, 4 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल कीमती 40,000 रुपये, 2 नग मोटरसाइकल कीमती 60,000 रुपये, ताश की गड्डी, चटाई, मोमबत्ती कुल जुमला कीमती 103,880 रुपये को जप्त किया गया है।

आरोपीगण में राजेश कुमार यादव, मनहरण सिदार, प्रेम सिंह सिदार, ठाकुर सिंह सिदार, फुलचंद पटेल, महेंद्र पटेल और दिलहरण पटेल शामिल हैं। आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि रामकुमार, आरक्षक श्याम गबेल, महासिंह सिदार, यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन व प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article