Vedant Samachar

KORBA:पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,04 मार्च (वेदांत समाचार)। कोरबा नगर पालिक निगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल का जन्मदिन उनके निज निवास पर हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही पार्टी पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का बधाई व शुभकामना व्यक्त करने के लिए तांता लगा रहा।

रेणु अग्रवाल की लोकप्रियता समूचे कोरबा अंचल के हर वर्ग में है, जिस कारण हर कोई उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए निवास पर पहुंचा। शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, कांग्रेस कोरबा शहर जिलाध्यक्ष सपना चैहान, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पार्षदगणों में मुकेश राठौर, कृपाराम साहू, अविनाश बंजारे, सुखसागर निर्मलकर, बद्रीकिरण, पूर्व पार्षद गीता किरण, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शांता मंडावे, द्रौपदी तिवारी, लक्ष्मी महंत, शशि अग्रवाल, सरस्वती कंवर, वरिष्ठ कांग्रेसी संजय अग्रवाल, हरिदास, लक्ष्मी देवांगन, सुधीर सक्सेना, अमरदास, यशवंत चैहान, अधिवक्ता संजय शाह, आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Share This Article