Vedant Samachar

Bilaspur News: गुंडा बदमाश तारण निर्मलकर गिरफ्तार, कठोर धाराओं में अपराध दर्ज

Vedant samachar
1 Min Read


बिलासपुर, 16 सितम्बर (वेदांत समाचार)। बिलासपुर पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र के गुंडा बदमाश तारण निर्मलकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। तारण निर्मलकर लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। दिनांक 14 सितंबर की रात्रि को उसने महाराणा प्रताप ओवरब्रिज के पास रायपुर से आ रहे युवकों को रोककर उनके साथ मारपीट की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, बिलासपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की। आरोपी तारण निर्मलकर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296, 115(2), 351(2) एवं 119(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इन धाराओं में कठोर दंड का प्रावधान है, जिनमें 10 वर्ष से अधिक की सजा का भी उल्लेख है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

बिलासपुर पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि वह किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शने वाली नहीं है। शहर की शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article