हर दिन की शुरुआत सूरज की रोशनी के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है। ये दरें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें जारी करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में हुए बदलाव पर निर्भर करती हैं।
कहाँ सबसे महँगा, कहाँ सबसे सस्ता ईंधन
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश में पेट्रोल सबसे महँगा आंध्र प्रदेश में ₹109.74 प्रति लीटर और डीजल ₹97.57 प्रति लीटर है। वहीं अंडमान-निकोबार में पेट्रोल ₹82.46 और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर की दर से सबसे सस्ता बिक रहा है। मेट्रो शहरों में तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद पेट्रोल के उच्च दामों के लिए चर्चित हैं, जबकि डीजल भी तिरुवनंतपुरम में सबसे महँगा है। इसके उलट, चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30 और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर पर सबसे सस्ता मिल रहा है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
प्रमुख शहरों के दाम
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें
मई 2022 में केंद्र और कई राज्यों ने टैक्स में कटौती की थी, जिसके बाद से ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, भारतीय उपभोक्ताओं को फिलहाल इसका बड़ा असर नहीं झेलना पड़ा है।
कीमतें तय करने वाले प्रमुख कारण
कच्चे तेल की कीमतें: अंतरराष्ट्रीय बाजार में वृद्धि होने पर भारत में भी कीमतें बढ़ती हैं।
डॉलर-रुपया विनिमय दर: आयात डॉलर में होता है, रुपया कमजोर होने पर ईंधन महँगा होता है।
सरकारी टैक्स और शुल्क: केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स से राज्यों में दाम अलग-अलग होते हैं।
रिफाइनिंग की लागत और मांग-आपूर्ति: रिफाइनिंग खर्च व मौसमी मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/



