Vedant Samachar

Indore News: इंदौर में बेकाबू ट्रक ने कई को कुचला, 3 लोगों की मौत की पुष्टि

Vedant samachar
1 Min Read

इंदौर. स्‍थानीय एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में बेकाबू ट्रक ने कोहराम मचा दिया. इंदौर में सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना एयरपोर्ट रोड, बड़ा गणपति मंदिर के पास पर हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर कई वाहनों और राहगीरों को कुचल दिया. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने शुरुआती जानकारी में दो लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की पुष्टि की थी, जिन्हें इलाज के लिए गीतांजलि अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

मौके पर मौजूद लोगों ने तरह-तरह के दावे किए हैं. बताया जा रहा है कि ट्रक ने पहले स्‍कूटी को टक्‍कर मारी थी और उसके बाद कई वाहन और राहगीरों को कुचल दिया. इसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. लोगों ने देखा कि ट्रक में से आग निकल रही है. इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई, वहीं घायलों को एंबुलेंस से अस्‍पतालों में पहुंचाया गया.

Share This Article