Vedant Samachar

Akshay Kumar Son Birthday: देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया यार तू… 23 साल के हुए आरव, पापा अक्षय कुमार ने किया इमोशनल पोस्ट

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : इस साल 9 सितंबर को बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपना 58वां बर्थडे मनाया है. सितंबर के महीने में ही अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे भी होता है और आज यानी 16 सितंबर को वो खास दिन मनाया जा रहा है. अक्षय कुमार के बेटे आरव आज 23 साल के हो गए हैं और बेटे के लिए पापा अक्षय ने एक खास पोस्ट लिखा और एक लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की है. अक्षय कुमार ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके बेटे बिल्कुल यंग अक्षय दिख रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ वाली तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने पोस्ट लिखा है. पोस्ट में अक्षय कहते हैं, ‘हैप्पी 23 साल आरव, जब मैं 23 साल का था तब लोगों को स्क्रीन पर बीट करना सीख रहा था. अब ये देखना एक अजीब एहसास है कि तकनीक से लेकर फैशन तक और खाने की मेज पर बहस तक, तुम मुझे रोज बीट कर रहे हो. देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया है यार तू…मेरी कहानी में तुम मुझे प्राउड महसूस कराते हो, लव यू बेटा. मेरी लाइफ के बेस्ट 23 साल के लिए शुभकामनाएं, जिनमें तुम मेरे साथ रहे.’

इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में ज्यादातर फैंस आरव को हैप्पी बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं एक फैन ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे जूनियर खिलाड़ी.’, किसी दूसरे फैन ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे आरव, भगवान तुम्हें खुशियां और कामयाबी दे, तुम अपने पापा की तरह खूब आगे बढ़ो.’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘सर, आपका बेटा जूनियर अक्षय कुमार बनेगा? वैसे ये आपकी तरह ही है, हैप्पी बर्थडे आरव.’ इसी तरह से फैंस ने कमेंट में सवाल भी किए और अच्छे-अच्छे कमेंट लिखकर बर्थडे विश भी किया.

आरव का 15 सितंबर 2002 को मुंबई में जन्म हुआ था. वो लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं. हालांकि फिर भी पैपराजी के कैमरो में वो कई बार कैद हो जाते हैं. 2024 में आए शिखर धवन के टॉक शो में अक्षय कुमार ने बताया था कि आरव अभी पढ़ाई कर रहे हैं और आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं.

आरव करियर में क्या करना चाहते हैं, इसपर सवाल हुआ तो अक्षय कुमार ने कहा था कि ये पूरी तरह आरव पर निर्भर करता है. वो जो बनना चाहता है, जो करना चाहता है ये उनकी चाहत होगी और बतौर पिता अक्षय अपने बेटे का पूरा सपोर्ट करेंगे. आरव सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन जब भी उनकी तस्वीर कहीं से आती है तो उनका लुक काफी वायरल होता है.

Share This Article