प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। अब किसानों की नजर 21वीं किस्त पर टिकी है, जिसके अक्टूबर 2025 में आने की उम्मीद है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार इसे दिवाली के मौके पर समय से पहले जारी कर सकती है, जिससे त्योहारी सीजन में किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
किस्त में देरी और समयसीमा
20वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी हुई थी, जबकि इसे जून में आना था। सामान्य रूप से हर 4 महीने के अंतराल पर किस्त जारी होती है। इसके हिसाब से 21वीं किस्त अक्टूबर में आनी चाहिए, हालांकि देरी होने पर यह दिसंबर तक जा सकती है। समय पर भुगतान के लिए किसानों को e-KYC और आधार लिंक जैसे जरूरी काम पूरे करने होंगे।
इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त
जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराई है, उन्हें 21वीं किस्त का भुगतान नहीं होगा।
अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो भी भुगतान रुक सकता है।
आवेदन या e-KYC में दस्तावेजों की गलती होने पर भी किस्त नहीं आएगी।
जरूरी काम जल्द निपटाएं
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित कदम तुरंत उठाएं:
नजदीकी बैंक या CSC केंद्र पर e-KYC कराएं।
बैंक खाता और आधार कार्ड को लिंक कराएं।
दस्तावेजों की सत्यता जांचें, जैसे पता प्रमाण (बिजली/पानी/टेलीफोन बिल) और बैंक पासबुक।
किसानों के लिए राहत की उम्मीद यदि 21वीं किस्त अक्टूबर में जारी होती है, तो यह त्योहारी सीजन में किसानों के लिए बड़ी राहत होगी। किसानों को सलाह है कि वे समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी करें ताकि भुगतान में



