Vedant Samachar

क्या हर ब्रेन ट्यूमर कैंसर वाला होता है?

Vedant Samachar
3 Min Read

ट्यूमर वो बीमारी है जब दिमाग की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती है. लेकिन ट्यूमर का नाम सुनकर लोग घबरा जाते हैं और इसे कैंसर समझ लेते हैं. लेकिन आपको कैंसर और ट्यूमर का अंतर समझना जरूरी है. एक्सपर्ट बताते हैं कि ट्यूमर दो तरह के होते हैं, Benign (गैर-कैंसरकारी) और Malignant (कैंसरकारी). दोनों में अंतर समझना और लक्षण पहचानना जरूरी है.

जब दिमाग की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती है तो एक जगह इकट्ठे होकर गांठ का रूप ले लेती है. अगर ये गांठ धीरे-धीरे बढ़ती है तो आसपास की कोशिकाएं को नुकसान नहीं पहुंचाती है, तो इसे Benign (गैर-कैंसरकारी) कहा जाता है. अगर ये गांठे तेजी से दूसरी कोशिकाएं को नष्ट करने लगे तो इसे Malignant Tumor या Brain Cancer कहा जाता है.

क्या हर ट्यूमर खतरनाक होता है?

जीबी पंत अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग के पूर्व एचओडी प्रोफेसर डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं किऐसा मानना गलत होता. हर ट्यूमर खतरनाक नहीं होता Benign ट्यूमर कई बार दवाओं या सर्जरी से ठीक हो जाता है. और ये शरीर के बाकी हिस्सों में नहीं फैलता. हालांकि इस तरह के ट्यूमर में सिरदर्द, चक्कर या देखने सुनने में परेशानी होती है, इसके विपरीत Malignant ट्यूमर गंभीर होता है और इसका इलाज भी लंबा चलता है. आपको बता दें कि लगभग 72 प्रतिशत ब्रेन ट्यूमर और कैंसर वाले होते हैं.

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

Benign ट्यूमर के लक्षण आसानी से पहचान में नहीं आते. कई बार ते महीने लग जाते हैं इस ट्यूमर के लक्षण पहचानने में. जबकि Malignant ट्यूमर के समय लक्षण तेजी से बढ़ते हैं. एक सप्ताह के अंदर ही इसके लक्षण दिखने लगते हैं और आपकी हालत भी तेजी से बिगड़ने लगती है.

बार-बार सिरदर्द होना, कई बार उल्टी के साथ
चक्कर आना, दौरे पड़ना
धुंधला दिखना, याददाश्त में कमी
शरीर के कई हिस्सों में दर्द होना
हाथ-पैरों का सुन्न हो जाना
शरीर का संतुलन बिगड़ जाना
ब्रेन ट्यूमर का इलाज
ब्रेन ट्यूमर का इलाज

ट्यूमर के प्रकार, उसकी स्थिति और मरीज की उम्र पर निर्भर करता है. इसमें सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी और नई तकनीकों जैसे टारगेटेड थेरेपी का उपयोग किया जाता है. Benign ट्यूमर कई बार सर्जरी से पूरी तरह हटाए जा सकते हैं, जबकि Malignant ट्यूमर का इलाज लंबे समय तक चलता है और इसमें नियमित निगरानी की जरूरत होती है.

Share This Article