मुंबई : फिल्मी दुनिया में शाहरुख खान एक बड़ा नाम है, उन्होंने कई कमाल की फिल्में दी हैं. एक्टर की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है, उनकी किसी भी चेंज को उनके फैंस काफी जल्दी नोटिस करते हैं. हाल ही में एक्टर का एक नया एड आया है, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस एड में शाहरुख का चेहरा सभी को काफी बदला हुआ सा लग रहा है. कई लोगों का ये भी कहना है कि एक्टर ने अपने चेहरे पर डी एजिंग और वीएफएक्स का काम करवाया है.
शाहरुख खान का एक नया एड रिलीज हुआ है, जो कि एक ज्वेलरी ब्रांड का है. एड सामने आने के बाद ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसको देखकर लोगों के अलग अलग रिएक्शन सामने आने लगे हैं. कई लोगों का कहना है कि शाहरुख का चेहरा इस एड में काफी बदला हुआ सा लग रहा है, खासतौर पर एक्टर की नाक. हालांकि, इसको लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है कि शाहरुख का चेहरा असल में बदला गया है.
पतला किया गया है नाक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शाहरुख की वीडियो सामने आने के बाद से कहा जा रहा है कि एड के लिए डिजिटल तौर से एक्टर के चेहरे में बदलाव किया गया है. इसमें उनकी नाक को असल बनावट से पतला किया गया और आगे से नाक तीखी भी लग रही है. कुछ लोगों ने एक्टर के चेहरे में आए बदलाव को लेकर सवाल भी उठाया है, उन्होंने कहा है कि शाहरुख की नाक को विज्ञापनों में भी वीएफएक्स क्यों किया जा रहा है?
सीजीआई कैरेक्टर जैसा है
वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्टर की एड पर कमेंट करते हुए लिखा है कि डिजिटल डी एजिंग उन्हें सीजीआई कैरेक्टर जैसा दिखा रहा है. वहीं दूसरे ने लिखा, “फैंस इसके लिए मुझसे नफरत करेंगे, लेकिन वह खुद इसे लेकर इनसिक्योर हैं और उनके पास बदलाव के साधन हैं, इसलिए वह इसे बदल रहे हैं, बस. हालांकि, कहीं भी इसको ऑफिशियल तौर पर नहीं बताया गया है कि शाहरुख खान के चेहरे में असल बदलाव किया गया है.



