मुंबई : साल 2025 में जहां एक तरफ ‘कांतारा चैप्टर 1‘, ‘छावा‘ और ‘सैयारा‘ जैसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने कमाई के मामले इतिहास रच दिया और साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली. तो वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी फिल्में भी आई हैं, जो अपना बजट वसूलने में भी फेल हो गईं और उन्हें बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप का टैग मिला. कुछ फिल्में बॉलीवुड की हैं तो कुछ साउथ की भी हैं. चलिए इस साल की 8 बड़ी फ्लॉप फिल्मों पर नजर डालते हैं.
इमरजेंसी
शुरुआत करते हैं कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी‘ से, जो इसी साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था और इंडिया में 18.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ था.
आजाद
इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद‘ भी है. ये फिल्म भी जनवरी में आई थी. इस फिल्म ने 6.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. जबकि इसका बजट 80 करोड़ रुपये था.
सिकंदर
सलमान खान की ‘सिकंदर‘ को भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप का सामना करना पड़ा था. रिपोर्ट्स के अनुसार तकरीबन 250 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 110 करोड़ रुपये अपने नाम किए थे.
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2‘ ने सिर्फ 46.82 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार इस पिक्चर का बजट 150 करोड़ रुपये था.
ठग लाइफ
तकरीबन 200 करोड़ के बजट में बनी कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ‘ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 48 करोड़ रुपये था.
गेम चेंजर
राम चरण की ‘गेम चेंजर‘ को लेकर रिलीज से पहले खूब माहौल बना हुआ था. पर रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी. ‘गेम चेंजर‘ का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये था. फिल्म ने 131.7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.
देवा
शाहिद कपूर की ‘देवा‘ भी साल 2025 की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसका बजट लगभग 50 करोड़ रुपये था और कमाई 33.9 करोड़ रुपये हुई थी.
वॉर 2
आखिरी नाम है ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2‘ का, जिसका पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर था. पर दूसरा पार्ट फ्लॉप साबित हुआ. लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म भारत में 236.55 करोड़ रुपये ही कमा पाई.



