Vedant Samachar

CG NEWS : हाथी के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, छत विक्षत मिली लाश, ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्सा…

Vedant Samachar
1 Min Read

सूरजपुर,12सितंबर ( वेदांत समाचार ) । हाथी और मानव द्वंद को लेकर सुर्खियों मे रहने वाला सूरजपुर जिले का वन परिक्षेत्र प्रतापपुर फिर से सुर्खियों में आ गया है, जहां प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गौरा निवासी सुबासो जाती पनिका 50 वर्षीय महिला को हाथियों ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है और शव को छत विक्षत कर दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो रात के लगभग 2:00 बजे के आसपास हाथियों का दल ग्राम पंचायत गौरा के बीच बस्ती में घुसे और अचानक दहाड़ने लगे, जिसकी आवाज सुनकर घर में सो रही मां और मानसिक रूप से कमजोर बेटे ने भागने का प्रयास किया लेकिन महिला हाथियों के चपेट में आ गई और घर से महज 20 कदम दूर हाथियों कुचलकर महिला को दर्दनाक मौत के घाट उतार दिया।

जिससे गांव मे अफरा तफरी का माहौल हो गया। महिला की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है।

Share This Article