Vedant Samachar

बॉम्बे हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मंचा हड़कंप

Vedant Samachar
2 Min Read

देश भर में कभी स्कूलों को तो कभी सीएम आफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलती रहती है। इसी बीच बाम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के तुरंत बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। जिसके बाद जांच में जुट गई है।

धमके बाद पूरे कोर्ट परिसर को कराया गया खाली
हाईकोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को उड़ाने की धमकी की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे पहले आज दोपहर दिल्ली के उच्च न्यायालय में भी बम की धमकी मिली।

इसके तुरंत बाद वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। आनन-फानन में पूरे हाईकोर्ट के परिसर को खाली कराया गया। पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है।

सुबह दिल्ली हाईकोर्ट को भी उड़ाने की मिली थी धमकी
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी मिलने से वकीलों और न्यायाधीशों दोनों में ही दहशत फैल गई। न्यायाधीश अचानक उठकर खड़े हो गए। यह अफरा-तफरी एक ईमेल के बाद हुई, जिसके जरिए न्यायालय प्रशासन को उच्च न्यायालय पर हमले की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया।

Share This Article