जांजगीर चांपा, 12 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले में चाम्पा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 12 आरोपियों को पकड़ा है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार कुमार ने जिले के थाना चौकी प्रभारियों को आगामी त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी चाम्पा यदुमनी सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी चांपा जयप्रकाश गुप्ता ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
- सरोज सिदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी दतौद
- गौतम सिदार, उम्र 31 वर्ष, निवासी नवरंगपुर शक्ति
- सालिक राम टंडन, उम्र 31 वर्ष, निवासी मोहरिया हरदी बाजार कोरबा
- राकेश यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी जगदल्ला चांपा
- भीम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी जगरानी कॉलेज नया बाराद्वार
- युगाश कारकेल उर्फ सोनू, उम्र 31 वर्ष, निवासी शारदा चौक जांजगीर
- सागर दास, उम्र 23 वर्ष, निवासी खैरा चौकी नैला जांजगीर
- कृष्णा महंत, उम्र 31 वर्ष, निवासी खैरा चौकी नैला जांजगीर
- राम शंकर यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी धाराशिव थाना नवागढ़
- आनंद कंवर, उम्र 24 वर्ष, निवासी घटोली चौक चांपा
- राजेंद्र सूर्यवंशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी घटोली चौक चांपा
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।



